- पशुपालन मंत्री द्वारा एल.एस.डी. के खिलाफ व्यापक टीकाकरण अभियान शुरू करने के निर्देश
- विभाग के चल रहे प्रोजेक्ट्स की समीक्षा भी की गई
चंडीगढ़, 5 फरवरी:
पंजाब के पशुपालन, डेयरी विकास और मत्स्य पालन मंत्री स गुरमीत सिंह खुड्डियां ने आज विभाग के अधिकारियों को 21वीं पशुधन गणना को फरवरी 2025 के अंत तक पूरा करने के निर्देश दिए हैं।
पशुओं की नस्लों और अन्य विशेषताओं के आधार पर श्रेणीबद्ध किए गए पशुओं की सटीक गणना के लिए डेटा एकत्र करने पर जोर देते हुए उन्होंने कहा कि यह व्यापक सर्वेक्षण एक महत्वपूर्ण मानक के रूप में कार्य करेगा, जो पशुधन क्षेत्र की वर्तमान स्थिति को उजागर करेगा और इस संबंध में भविष्य की योजना बनाने के लिए मार्गदर्शन प्रदान करेगा। साथ ही, यह आवश्यकतानुसार निर्णय लेने और क्षेत्र में स्थायी प्रथाओं को प्रोत्साहित करने में सहायक होगा।
स गुरमीत सिंह खुड्डियां ने पंजाब राज्य किसान और खेत मज़दूर आयोग के अध्यक्ष डॉ. सुखपाल सिंह सहित एस.ए.एस. नगर (मोहाली) के सेक्टर-68 स्थित पशुधन परिसर में विभाग द्वारा लागू किए जा रहे प्रोजेक्ट्स की समीक्षा के लिए पशुपालन विभाग के अधिकारियों के साथ बैठक की।
उन्होंने अधिकारियों को अगले सप्ताह से राज्य में लंपी स्किन डिजीज (एल.एस.डी.) के खिलाफ व्यापक टीकाकरण अभियान शुरू करने के भी निर्देश दिए। उन्होंने बताया कि राज्य सरकार द्वारा इस घातक बीमारी को रोकने के लिए सभी 25 लाख गाय-वंश के पशुओं के टीकाकरण हेतु आवश्यक मात्रा में गोट पॉक्स वैक्सीन की खुराकें खरीदी गई हैं।
स गुरमीत सिंह खुड्डियां ने पटियाला, अमृतसर, बठिंडा, संगरूर, गुरदासपुर और लुधियाना के छह वेटरनरी पॉलीक्लिनिक्स में शुरू की जाने वाली इंडोर सेवाओं संबंधी प्रोजेक्ट की स्थिति का भी जायजा लिया। इन पॉलीक्लिनिक्स में पालतू जानवरों और पशुओं के लिए कई प्रकार की इंडोर सेवाएं प्रदान की जाएंगी, जिनमें गंभीर बीमारियों का प्रबंधन, सर्जरी, सर्जरी के बाद देखभाल, लैब टेस्ट, एक्स-रे और अल्ट्रासाउंड सुविधाएं शामिल होंगी। उन्होंने डिप्टी डायरेक्टर्स को प्रत्येक जिले में उन किसानों की सफलता की कहानियां एकत्र करने के निर्देश दिए, जिन्होंने पशुपालन विभाग की सेवाओं से लाभ उठाया है, ताकि अन्य किसानों को भी प्रेरित किया जा सके।
पशुपालन विभाग के प्रमुख सचिव राहुल भंडारी ने कैबिनेट मंत्री को अवगत कराया कि राज्य में पहली बार पशुपालन क्षेत्र में महिलाओं की भूमिका को ध्यान में रखा जा रहा है। कुल 16 विभिन्न प्रकार के पशुओं और पोल्ट्री की गणना की जा रही है। उन्होंने बताया कि यह डेटा मोबाइल एप्लिकेशन के माध्यम से डिजिटल रूप में एकत्र किया जा रहा है। 64.78 लाख से अधिक घरों को कवर करने के लक्ष्य के मुकाबले, गणनाकर्ताओं द्वारा अब तक 35.36 लाख से अधिक घरों को कवर किया जा चुका है। उन्होंने बताया कि पिछली पशुधन गणना के दौरान कुल 45,51,483 घरों को कवर किया गया था।
पशुपालन विभाग के निदेशक डॉ. जी.एस. बेदी ने कैबिनेट मंत्री स गुरमीत सिंह खुड्डियां को आश्वासन दिया कि इस चल रही पशुधन गणना को निर्धारित समय-सीमा के भीतर पूरा कर लिया जाएगा। उन्होंने बताया कि विभाग पशुओं के इलाज के साथ-साथ विभिन्न बीमारियों के टीकाकरण और रोकथाम के उपायों के मामले में बेहतर कार्य कर रहा है। इस उच्च स्तरीय बैठक में पशुपालन विभाग के सभी जिला प्रमुख और अन्य वरिष्ठ अधिकारी भी मौजूद थे।
BJP should tell whether it supports State’s RDG plan: CM
Bhagwant Mann Govt finalises year-long roadmap for 650th Parkash Purb of Sri Guru Ravidass Ji: Harpal Singh Cheema*
SRI ANANDPUR SAHIB READIES FOR HOLLA MOHALLA; HARJOT BAINS ORDERS COMPREHENSIVE ARRANGEMENTS*
CM Bhagwant Singh Mann urges Punjabis not to fall for misinformation on Mukh Mantri Sehat Yojna*
Punjab Govt duty bound to carve egalitarian society as preached by Sri Guru Ravidass Maharaj ji: CM Bhagwant Singh Mann*
Chief Minister inaugurates and lay foundation stones worth Rs. 32 crore
भाजपा नेता राजेंद्र राणा में सीएम ऑफिस में सलाहकारों, ओएसडी और रिटायरियों की भर्ती पर उठाए सवाल
BJP leaders in dilemma, failed to clarify stand on RDG: Chief Minister